फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के जवान की राजस्थान में मौत, घर का था इकलौता चिराग, गांव में पसरा मातम

Mon, 04 Feb 2019 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रोहित
विज्ञापन

राजस्थान में तैनात उत्तराखंड के जवान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मूल रूप से चमोली के सेंती गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित की मौत की सूचना मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। रोहित अपने घर का इकलौता बेटा था। 

विज्ञापन


रोहित की मां लीला देवी और बहन किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, दो साल पहले ही रोहित लैंसडाउन में गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। इन दिनों उसकी तैनाती बीकानेर राजस्थान में थी। प्रमोशन के लिए उनकी परीक्षाएं चल रही थी। 

विज्ञापन

दो फरवरी को दोपहर में वे परीक्षा के लिए अपनी सीट देखने गए थे। उस दौरान वे वहां पर अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही अन्य जवान रोहित को सेना अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। 

लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रोहित एक माह की छुट्टी बिताकर 17 जनवरी को ही बीकानेर के लिए रवाना हुए थे। अपने परिवार का रोहित ही एकमात्र सहारा था। उसकी एक बहन भी है जिसकी तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें