महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन में उत्तराखंड की बेटियों ने भी अपनी जगह बनाई है। उत्तराखंड की दो खिलाड़ियों पर गुजरात ने धनवर्षा करते हुए अपने खेमे में शामिल किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के खेल सितारों की धमक बरकरार रही है। दून निवासी स्नेह राणा और उत्तरकाशी निवासी मानसी जोशी को गुजरात जाइंट्स ने अपने खेमे में शामिल किया है। गुजरात ने ऑल राउंडर स्नेह राणा पर 75 लाख और मध्यम तेज गेंदबाज, बल्लेबाज मानसी जोशी को 30 लाख रुपये में खरीदा है।