मैदानी जिलों में सर्वाधिक मलिन बस्तियां
देहरादून- 162
ऊधमसिंह नगर- 121
हरिद्वार- 122
उत्तरकाशी- 20
चमोली- 21
टिहरी- 13
पौड़ी- 21
पिथौरागढ़- 21
बागेश्वर- 07
अल्मोड़ा- 09
चंपावत- 10
नैनीताल- 55
41 प्रतिशत घरों की कमाई थी तीन हजार महीना
पुराने सर्वे में ये भी सामने आया था कि 41 प्रतिशत घरों की कमाई 3000 रुपये मासिक, 19 प्रतिशत की कमाई 2000 से 3000 मासिक, 20 प्रतिशत की कमाई 1000 से 1500, 12 प्रतिशत की कमाई 1500 से 2000 मासिक, छह प्रतिशत की कमाई 500 से 1000 मासिक और तीन प्रतिशत की कमाई 500 रुपये मासिक से भी कम थी। ताजा सर्वे रिपोर्ट से इन बस्तियों में रोजगार, स्वरोजगार की दिशा में भी काम हो सकेगा।
मलिन बस्तियों का आखिरी सर्वे 2011 में हुआ था। अब हम नए सिरे से सर्वे करा रहे हैं, जिससे इनकी संख्या, क्षेत्रफल, आबादी, सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी। विस्थापन में भी यह सर्वे कारगर होगा।
-नितेश झा, सचिव, शहरी विकास