फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

Tue, 14 Jul 2026 03:37 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

पौड़ी जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में रिकॉर्ड की जांच में अंतर सामने आया है। सत्यापन प्रक्रिया में पुराने रिकॉर्ड से मिलान नहीं होने और विवरणों में अंतर वाले मतदाताओं की पहचान की गई है। अब संबंधित मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच के बाद ही अंतिम सूची में नाम शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग (पुराने रिकॉर्ड से मिलान नहीं) या अन्य विसंगतियां पाई गई हैं। ऐसे मतदाताओं को 14 जुलाई से नोटिस जारी कर दस्तावेज का सत्यापन कराया जाएगा। जांच के बाद ही उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल होगा।

जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार, 34,480 मतदाताओं की नो मैपिंग मिली है। 1,24,253 मतदाताओं के नाम, जन्मतिथि या अन्य विवरण में विसंगति है। सबसे अधिक 39,939 मामले कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में सामने आए हैं। चौबट्टाखाल में 26,152, यमकेश्वर में 26,255, श्रीनगर में 25,755, पौड़ी में 21,796 और लैंसडोन में 18,836 मामले दर्ज हुए हैं। जिले के 90.63 फीसदी मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है।

51,972 मतदाता एएसडीडी सूची में शामिल

जनपद में कुल 51,972 मतदाता एएसडीडी (अबसेंट, शिफ्टेड, डेड व डुप्लिकेट) सूची में चिह्नित हुए हैं। इनमें 31,458 स्थानांतरित, 9,159 अनुपस्थित, 8,096 मृत और 3,072 डुप्लिकेट मतदाता हैं। जिसमें सर्वाधिक 10,179 मतदाता कोटद्वार और सबसे कम 6,973 मतदाता पौड़ी विधानसभा में हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...आंसुओं के बीच चली आरी: भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन निर्माण; पर्यावरणप्रेमियों के विरोध के बीच काटे गए सौ पेड़
विज्ञापन


पौड़ी जिले की छह विधानसभाओं के लिए 63 नए मतदान केंद्रों को मंजूरी मिली है। इससे मतदान केंद्रों की संख्या 945 से बढ़कर 1008 हो जाएगी। श्रीनगर में सर्वाधिक 19 नए केंद्र बनेंगे। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि ये विसंगतियां छोटी वर्तनी के कारण हुई हैं, जिन्हें अधिकारी सुधार लेंगे। 14 जुलाई से एसआईआर का दूसरा चरण शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें