फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: जिनके एसआईआर प्रपत्र जमा नहीं हुए, उनकी दोबारा जांच होगी; 92% से अधिक डिजिटाइजेशन का काम पूरा

Mon, 29 Jun 2026 10:34 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जिन मतदाताओं को अनकलेक्टेबल श्रेणी में मार्क किया गया है, उनका एक और बार सत्यापन किया जाए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जिले फार्म डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। जिन मतदाताओं को अनकलेक्टेबल श्रेणी में मार्क किया गया है, उनका एक और बार सत्यापन किया जाए।
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में जिन मतदाताओं के एसआईआर गणना प्रपत्र जमा नहीं हुए हैं, उनकी एक बार फिर जांच की जाएगी और सत्यापन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


वर्चुअल समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जिले फार्म डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। जिन मतदाताओं को अनकलेक्टेबल श्रेणी में मार्क किया गया है, उनका एक और बार सत्यापन किया जाए। निर्देश दिए कि जिन जिलों में डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, वे मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की तैयारी शुरू कर दें। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि डीईओ, ईआरओ एएसडी सूची की स्वयं बूथवार समीक्षा करें।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक गणना फार्म वितरित किए गए। प्रदेश में डिजिटाइजेशन का कार्य 92 प्रतिशत से अधिक हो गया है। अल्मोड़ा और चंपावत ने एसआईआर के गणना फार्म के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


Uttarakhand Board: फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका, 22 जुलाई से शुरू होगी अंक सुधार परीक्षा

विज्ञापन

बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 97 प्रतिशत, टिहरी गढ़वाल 96 प्रतिशत, उत्तरकाशी 95 प्रतिशत, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में 94 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग 93 प्रतिशत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर 91 प्रतिशत, देहरादून और हरिद्वार में 88 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलों की प्रगति पर संतोष जताते हुए बधाई दी।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी और ईआरओ शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें