फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: एसआईआर, 98 प्रतिशत गणना प्रपत्र बांटे, 12 फीसदी डिजिटाइज, आज राजनीतिक दलों के साथ होगी बैठक

Wed, 17 Jun 2026 11:21 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि 17 जून तक प्रदेश में 98 मतदाता को एसआईआर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। देहरादून और नैनीताल की प्रगति भी सुधरी है। बताया कि सभी जिलों को इस अभियान को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में 22,900 बूथ लेवल एजेंट तैनात हैं। आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 98 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे जा चुके हैं। इनमें से 12 प्रतिशत को बीएलओ एप पर डिजिटाइज भी कर दिया गया है। सात जुलाई तक सभी गणना प्रपत्रों का वितरण व संकलन करने के एक सप्ताह में बूथों का पुनर्गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि पांच जिलों चंपावत, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी में 99 प्रतिशत से अधिक फार्म वितरित हो चुके हैं। सबसे कम प्रगति वाले जिलों देहरादून में लगभग 95 प्रतिशत, नैनीताल में 96 प्रतिशत, नैनीताल और टिहरी में 97 प्रतिशत फार्म का वितरण किया जा चुका है।

आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ करेंगे बैठक
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में गणना फार्म को डिजिटाइज करने में अल्मोड़ा 33 प्रतिशत, पौड़ी 25 प्रतिशत, पिथौरागढ़ 23 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। साथ ही नैनीताल में चार प्रतिशत, देहरादून में सात प्रतिशत और ऊधमसिंह नगर में आठ प्रतिशत ही फार्म डिजिटाइज हुए हैं। डॉ. जोगदंडे ने बताया कि सभी जिलों को इस अभियान को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में 22,900 बूथ लेवल एजेंट तैनात हैं। 18 जून को मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


सात जुलाई तक जमा होंगे गणना प्रपत्र सात जुलाई तक गणना फार्म के वितरण और संकलन के बाद एक सप्ताह में बूथों का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। 14 जुलाई से 11 सितंबर तक सभी नोटिस जारी कर दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन

किस जिले में कितने मतदाता, कितने फार्म बांटे
 
जिला कुल मतदाता बांटे गए फार्म
अल्मोड़ा 5,27,423 5,25,737
पौड़ी 5,54,827 5,50,830
पिथौरागढ़ 3,68,933 3,67,227
चंपावत 2,06,642 2,06,605
रुद्रप्रयाग 1,91,595 1,91,321
चमोली 2,95,623 2,94,647
टिहरी 5,07,253 4,89,106
बागेश्वर 2,13,929 2,10,904
उत्तरकाशी 2,42,822 2,33,745
हरिद्वार- 13,76,422- 13,49,612
यूएस नगर 13,33,345 12,99,891
देहरादून 13,76,813 12,95,958
नैनीताल 7,65,135 7,32,362
कुल 79,60,762 77,47,945

ये भी पढ़ें...BJP नेता हत्याकांड:  चार दिन बाद पटरी पर लौटने लगी गांव की जिंदगी, खुले बाजार, लौटे पलायन कर गए मुस्लिम परिवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें