फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड एसआईआर: डीएसई, पीएसई मॉड्यूल से जारी नोटिस पर 15 दिन का समय, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी

Tue, 08 Sep 2026 09:59 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने एसआईआर की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही उनसे सुझाव भी लिए।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से डीएसई, पीएसई मॉड्यूल लागू किया जाएगा। इसके तहत दो जगह वोट होने पर नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने एसआईआर की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही उनसे सुझाव भी लिए। बताया कि निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि को आगे बढ़ाते हुए तीन अक्तूबर कर दिया है। 24 लाख 30 हजार मतदाताओं को जारी नोटिसों के सापेक्ष 24 लाख 29 हजार से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी कर दी गई है।

राजनीतिक दलों को बैठक में बताया गया कि फार्म 6, 7 और 8 पर भी 40 प्रतिशत से अधिक दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई कर दी गई है। बैठक में राजनीतिक दलों को यह भी बताया गया कि प्रदेश में डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री (डीएसई) और फोटो सिमिलर एंट्री (पीएसई) मॉड्यूल को लागू किया जाएगा। इस मॉड्यूल में जिन मतदाताओं के नाम पाए जाएंगे, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


ज्ञान गंगा सम्मान समारोह: सीएम धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति
विज्ञापन


बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार पुरोहित, अधिवक्ता सतेंद्र जैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज रावत, बसपा से सतेंद्र, सतेंद्र चोपड़ा, भीमराव, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांडेय, सीपीआई(एम) अनंत आकाश उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें