फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: देहरादून में सीएम धामी ने किया तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, स्टॉल भी देखे

Thu, 06 Nov 2025 08:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। भारत को विश्व गुरु और आर्थिक महाशक्ति बनाने में सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की ही रहने वाली है।
विज्ञापन
उत्तराखंड युवा महोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड रजत जयंती के मौके पर आज देहरादून में तीन दिवसीय युवा महोत्सव शुरू हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश भर से आए युवाओं और सांस्कृतिक कलाकारों की सहभागिता ने पूरे परिसर को उत्साह और ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

विज्ञापन


उद्घाटन के पहले मुख्यमंत्री और मंत्री रेखा आर्या ने प्रदर्शनी में लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया और विशेष रूप से तैयार किए गए ड्रोन कबड्डी एरिना का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। भारत को विश्व गुरु और आर्थिक महाशक्ति बनाने में सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की ही रहने वाली है।
विज्ञापन


उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: कर्नल सोफिया कुरैशी नौ नवंबर को आएंगी दून, आनंदीबेन पटेल भी पहुंचेंगी

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति ही 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने की सामर्थ्य रखती है। राज्य सरकार युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, रोजगारपरक शिक्षा, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें