फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कामकाजी महिलाओं का उत्पीड़न रोकेगा शी-बॉक्स और वन स्टॉप सोल्यूशन एप

Fri, 07 Oct 2022 11:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम ने विभिन्न संस्थानों में कार्य करने वाली महिलाओं के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था करने के लिए पुलिस, श्रम एवं संबंधित विभागों को सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर 112 को और मजबूत बनाया जाए। 
विज्ञापन
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : Twitter @pushkardhami
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कामकाजी महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए सरकार ने हर संस्थान में शी-बॉक्स और वन स्टॉप सोल्यूशन एप योजना लागू करने जा रही है। शी-बॉक्स केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक वेबसाइट है, जिसके माध्यम से कामकाजी महिलाएं कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायत ऑनलाइन कर सकती हैं। वहीं वन स्टॉप सोल्यूशन एप में नियुक्ति के समय ही रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा।

विज्ञापन


Uttarakhand: स्पीकर ने दिखाए सख्त तेवर, कहा- कर्मचारियों की हीलाहवाली अब नहीं होगी बर्दाश्त

इसके जरिये वे एप पर ही अपनी समस्या बता सकेंगी। औद्योगिक संस्थानों, कारखानों एवं नियोक्ताओं को भी महिला कार्मिकों एवं श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन वन स्टॉप सॉल्यूशन एप में करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में हुई बैठक में डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने इस एप का प्रस्तुतीकरण दिया।  
विज्ञापन


सीएम ने विभिन्न संस्थानों में कार्य करने वाली महिलाओं के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था करने के लिए पुलिस, श्रम एवं संबंधित विभागों को सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर 112 को और मजबूत बनाया जाए। 

विज्ञापन

नियमानुसार मातृत्व अवकाश देने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नियमानुसार सभी कामकाजी महिलाओं को मातृत्व अवकाश दिया जाए।  बता दें कि पीआरडी, महिला अतिथि शिक्षकों व सरकारी क्षेत्र में कई अन्य महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का लाभ नहीं दिया जा रहा है। 

ऐसे करेगा शी-बॉक्स काम

शी-बॉक्स (सेक्सुअल हैरसमेंट इलेक्ट्रानिक बॉक्स) महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट है। इसमें जो शिकायत दर्ज होगी, वह विभाग की आंतरिक शिकायत समिति के पास चली जाएगी। समिति कार्रवाई करेगी और शिकायत पर कार्रवाई की प्रगति इस वेबसाइट पर अपडेट भी करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें