फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: एक दिन में एक क्रय केंद्र पर होगी सात सौ क्विंटल धान की खरीद

Mon, 28 Sep 2020 09:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • खाद्य आपूर्ति विभाग ने धान खरीद के लिए बनाई नई व्यवस्था
  • कोविड महामारी के चलते इस बार 52 क्रय केंद्र ज्यादा बनाए
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में एक अक्तूबर से शुरू हो रही धान खरीद के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। कोविड महामारी के चलते इस बार विभाग ने धान खरीद करने के लिए प्रतिदिन के हिसाब से क्रय केंद्रों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। नई व्यवस्था के तहत एक दिन में एक क्रय केंद्र पर सात सौ क्विंटल धान खरीदा जाएगा।

विज्ञापन


कोविड संक्रमण को देखते हुए इस बार विभाग ने धान क्रय केंद्रों की संख्या 195 से बढ़ा कर 242 की है। पिछले साल की तुलना में इस बार 52 क्रय केंद्र ज्यादा खोले गए हैं। ताकि धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों की भीड़ न लगे। किसानों से धान खरीद के लिए विभाग ने ई-खरीद सॉफ्टवेयर तैयार किया है।

जिसमें किसान घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण कराने के बाद उन्हें टोकन जारी किया जाएगा। टोकन में किसान को किस दिन धान क्रय केंद्र पर लेकर आना है। इसकी तारीख तय की जाएगी। 
विज्ञापन


सचिव खाद्य आपूर्ति सुशील कुमार ने बतायाकि धान क्रय करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सहकारिता और एनसीसीएफ व नैफेड के माध्यम से धान खरीदा जाएगा। इस बार एक दिन में एक क्रय केंद्र पर 700 क्विंटल धान खरीदा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें