पर्यटन से जुड़े विभागों में रहे तैनात
केदार सिंह फोनिया इलाहाबाद से एमए करने के बाद 1956 में केंद्र सरकार के पर्यटन विभाग में सूचना सहायक पद पर तैनात हुए। दो साल बात उन्हें श्रीलंका स्थित भारतीय दूतावास भेजा गया। चार साल बाद वापस सहायक निदेशक पर्यटन पद पर दिल्ली स्थानांतरित हुए। 1965 में उन्हें नव गठित भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) के उत्तरी क्षेत्र का संस्थापक प्रबंधक नियुक्त किया गया। अगले साल ही उन्हें आठ माह के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन डिप्लोमा कोर्स के लिए चेकोस्लोवाकिया भेजा गया।
उन्होंने जिनेवा, फ्रैंकफर्ट, पेरिस, लंदन की अध्ययन यात्रा की। 1969 में उपचुनाव हारने के बाद वापस नौकरी पर आए और 1971 में यूपी के पर्वतीय विकास निगम में डिविजनल मैनेजर, 1973 में जनरल मैनेजर बने। 1979 में भारतीय वाणिज्य निगम में जनरल मैनेजर बने और 1988 में सेवानिवृत्त हो गए।