फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल पहले सेना भर्ती की तैयारी करें युवा तो होंगे सफल: बिग्रेडियर राहुल

Mon, 21 Dec 2020 10:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार

सार

  • कोटद्वार की सेना भर्ती रैली में पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर जनरल जेडआरओ लखनऊ 
  • कहा- 15 फरवरी से कुमाऊं के लिए रानीखेत में होगी भर्ती रैली
विज्ञापन
sena Bharti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के लोगों में देश सेवा की भावनाएं अन्य प्रांतों की अपेक्षा अधिक हैं। उत्तराखंड के युवाओं को जोश और देश रक्षा के जज्बे के कारण फौज के लिए अच्छा माना जाता है। युवा भर्ती के कुछ दिन पहले ही तैयारी में जुटते हैं इसी कारण वे दौड़ में रह जाते हैं।

विज्ञापन


युवा यदि एक साल पहले से भर्ती की तैयारी करें तो वे निश्चित रूप से सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी से कुमाऊं के लिए रानीखेत में भर्ती आयोजित की जाएगी। यह बातें ब्रिगेडियर राहुल भटनागर व डिप्टी डायरेक्टर जनरल जेडआरओ लखनऊ (उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड) ने पत्रकार वार्ता में कहीं।

कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली में पहुंचे ब्रिगेडियर राहुल भटनागर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कोरोना के कारण पिछले मार्च के महीने से भर्तियां नहीं हो रही थीं। संक्रमण के कारण देश के अन्य कार्यालयों ने भी भर्ती कराने से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन


ऐसे में सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन के अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने भर्ती की पहल कर एक उदाहरण पेश किया है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की सहायता से कोरोना के बाद देश भर में सबसे पहले कोटद्वार में भर्ती रैली हो रही है।

अब देश के अन्य राज्यों में भी भर्ती रैली की तैयारी की जा रही है। कहा कि आर्मी में भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाता है। उन्होंने युवाओं से भर्ती कराने के लिए किसी के झांसे में नहीं आने की अपील की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें