सीएम घोषणा पर तेजी से होगा काम
मुख्यमंत्री की घोषणा पर भी अब तेजी से निगरानी व काम होगा। अधिकारी सीएम घोषणा की प्रगति किसी भी समय एक क्लिक पर देख सकेंगे। वेबसाइट के माध्यम से ई-मीटिंग तय की जा सकेगी। ई-कैबिनेट को भी इसमें जोड़ दिया गया है। अधिकारी एक-दूसरे को मैसेज भी भेज सकेंगे। वहीं, सभी कोर्ट केस की तिथि से लेकर रिमाइंडर तक यहां मिलेगा।
ये एआई भी मिलेंगे
एआई सारांश की सुविधा यहां मिलेगी, जिससे अधिकारी लंबे डॉक्यूमेंट के मुख्य बिंदु एक पल में देख सकेंगे। ये एआई उस डॉक्यूमेंट के मुख्य तथ्यों से अधिकारी को अवगत कराएगा। एआई पाणिनी मल्टीपल लैंग्वेज की सटीक ट्रांसलेशन कर सकता है। भाषिणी से अधिकारी टेक्स को स्पीच में बद सकते हैं, जबकि स्पीच को टेक्स्ट में भी बदल सकते हैं।
डिजिटल उत्तराखंड अधिकारियों व आम जनता के लिए सुरक्षित लॉगिन की सुविधा देगा। अत्याधुनिक तकनीकी से लैस इस प्लेटफॉर्म पर अफसर को उनके विभाग की हर जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध कराई गई है।
-नितेश झा, सचिव, आईटी