इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हुए। इनमें कुछ अधिकारी अब भी जेल में हैं। एसआईटी प्रभारी अमित श्रीवास्तव के मुताबिक प्रकरण की जांच लगभग पूरी हो चुकी है।
कुछ ही मामले हैं शेष हैं, जिनमें कार्रवाई होनी है। एसआईटी की ओर से तीन राज्यों के संबंधित विभाग से कार्रवाई की अनुमति मांगी गई है। यूपी की ओर से अनुमति मिल चुकी है। जबकि अन्य राज्यों के साथ वार्ता चल रही है। मामले की विस्तृत जांच के बाद आरोपियों को चार्जशीट दी जा सकती है।