छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी कांग्रेस नेता अशोक कुमार चौहान का गैर जमानती वारंट हासिल कर एसआईटी ने कई संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इसके अलावा एसआईटी बाहरी राज्यों के घोटालेबाजों की तलाश में भी जुटी है।
पिछले वर्ष एसआईटी ने भगवानपुर थाने में ग्रीनवे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, रुड़की के संचालक कांग्रेस नेता अशोक कुमार निवासी आदर्श नगर रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तब से आरोपी एसआईटी की पकड़ से बाहर है।
उसकी धरपकड़ के प्रयास अब तेज कर दिए गए हैं। एसआईटी की मानें तो आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। इसके
अलावा कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, मुखिया कांपलेक्स हरिद्वार रोड लक्सर, स्वामी विवेकानंद एजुकेशनल सोसायटी लक्सर के निदेशक दीपक कुमार पुत्र चंद्रदेव निवासी सुभाषनगर के गिरफ्त में आने पर कोर्ट से कुर्की के आदेश लिए जा रहे हैं।
इस संबंध में मुनादी कराई जा चुकी है। वहीं, स्वामी विवेकानंद पॉलिटेक्निक मांडूवाला खुजनवार फतेहपुर सहारनपुर यूपी के ट्रस्टी योगेंद्र पुत्र यशवीर सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 जगाधरी यमुनानगर हरियाणा और सुशांत गर्ग पुत्र सत्यप्रकाश निवासी जगाधरी यमुनानगर हरियाणा के भी गैर जमानती वारंट ले लिए गए हैं। एसआईटी अध्यक्ष मंजूनाथ टीसी ने बताया कि लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही है।