उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 19 मई को आयोजित हुई मैकेनिक भर्ती परीक्षा और 28 जून 2019 को आयोजित हुई सहायक खाद्य प्रसंस्करण निरीक्षक की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी करने के बाद प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई है।
इसमें चुने हुए उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 29 जनवरी को किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 29 जनवरी को सुबह 9:30 बजे आयोग के दफ्तर पहुंच जाएं। यहां वह अपने मूल दस्तावेजों की दो स्व:प्रमाणित फोटोकॉपी के साथ ही चार पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर आएं।
154 ने दी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा मुख्य परीक्षा शुक्रवार को देहरादून में दो केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में 154 उम्मीदवार शामिल हुए। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स परीक्षा केंद्र में 153 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जबकि पांच अनुपस्थित रहे। वहीं, एसजीआरआर रेसकोर्स बी ब्लॉक परीक्षा केंद्र में एक उम्मीदवार उपस्थित रहा।