इन्हें मिला स्वर्ण पदक
छात्र रितेश कुमार तिवारी, अभिषेक सैनी, वंदना मौर्या, सूरज तिवाड़ी, विनीता, हिमांशु मुंडेपी, शुभांगिनी तिवारी, सागर खेमरिया, परविंदर सिंह, चंद्र मोहन, ताजीम फात्मा, उपासना वर्मा, निधि, ब्रजेश जोशी, देवव्रत, हिमांशु, सन्नी, अमित जोशी, सुबोध बहुगुणा, अनुराग शर्मा, अतुल ध्यानी, प्रतिज्ञा चौहान, भारत कुमार, पवन जोशी, निधि, शिफालीय अफरीन, नीतू तलवार, गुरमीत सेन, स्वाति, मनीष शर्मा को स्वर्ण पदक दिया गया। कुल 3047 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। जिनमें सत्र 2022-23 के 1582 छात्र-छात्राओं और सत्र 2023-24 के 1465 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई।
इन्हें मिली मानद उपाधि
राममंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज, देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या और केंद्रीय संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. श्रीनिवासन वरखेड़ी को विद्यावाचस्पति (डीलिट्) की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया।