टीचिंग में भविष्य बनाना चाहता है अभिषेक
जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय के उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम हासिल करने वाले अभिषेक मंमगाई मूल रूप से कीर्तिनगर ब्लॉक के मुसानगांव के निवासी हैं। उनके पिता अरविंद मंमगाई पूजा पाठ का काम करते हैं, जबकि माता लक्ष्मी मंमगाई गृहिणी हैं।
अभिषेक बताते हैं कि यह सफलता उन्हें कठिन परिश्रम एवं शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन से मिली है। उन्होंने बताया कि छुट्टी के दिन वह लगातार 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करते हैं, जबकि स्कूल के समय व नियमित रूप से 5-6 घंटे पढ़ाई करना उनकी दिनचर्या में शामिल है। इसके बाद बीए बीएड की पढ़ाई कर वह टीचिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।