फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभेद्य दुर्ग में बदलेगा उत्तराखंड का सचिवालय भवन

Sat, 08 Jul 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand sachivalaya
विज्ञापन
सचिवालय की सुरक्षा के मद्देनजर सचिवालय प्रशासन विभाग ने हाइटेक नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे रात के अंधेरे में भी सचिवालय के प्रवेश द्वार और आसपास के क्षेत्र की कड़ी निगरानी होगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने बताया कि राजपुर और सुभाष रोड की तरफ की दीवारों और गेट पर हाइटेक कैमरों का पहरा रहेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय, विश्वकर्मा बिल्डिंग की लिफ्ट में भी कैमरे लगेंगे।

मॉनिटर और रिकार्डिंग की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुराने कैंपस और विश्वकर्मा भवन में अलग-अलग मॉनिटर को एक ही स्थान से संचालित करने के लिए एक एसी कक्ष बनाया जाएगा और छह एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे। इसके लिए राज्य आकस्मिकता निधि से बजट की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें