फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की सनफॉक्स कंपनी ने देश के टॉप थ्री स्टार्टअप में बनाया स्थान

Mon, 02 Nov 2020 11:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अगले साल पेरिस में होने वाले वर्ल्ड स्टार्टअप चैलेंज में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
  • यूवर स्टोरी की ओर से आयोजित टेक स्पार्क में हुआ चयन 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की स्टार्टअप सनफॉक्स टेक्नोलॉजी कंपनी ने देश के टॉप थ्री स्टार्टअप में स्थान हासिल किया है। इनोवेटिव स्टार्टअप के लिए काम रही यूवर स्टोरी की ओर से हाल ही में आयोजित टेक स्पार्क सम्मेलन में सनफॉक्स कंपनी का सर्वश्रेष्ठ तीन स्टार्टअप में चयन हुआ है। अगले साल पेरिस में होने वाले विश्व के सबसे बड़े स्टार्टअप चैलेंज में कंपनी के संस्थापक रजन जैन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

विज्ञापन


ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पासआउट मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रजत जैन ने हेल्थ केयर में स्टार्टअप कंपनी सनफॉक्स बनाई है। सम्मेलन में देश भर के दो हजार से अधिक स्टार्टअप ने आवेदन किया था। इसमें सर्वश्रेष्ठ 30 स्टार्टअप कंपनियों का चयन किया गया।


इसके बाद स्टार्टअप कंपनियों की ओर से अपने बिजनेस और उत्पाद के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें सनफॉक्स कंपनी का देश के टॉप थ्री स्टार्टअप कंपनी में चयन हुआ। वर्ष 2021 में पेरिस में होने वाले विश्व स्टार्टअप सम्मेलन में सनफॉक्स देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इसमें पूरे विश्व से सर्वश्रेष्ठ 20 स्टार्टअप कंपनियों को चुना जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कंपनी ने बनाई माचिस की डिब्बी के बराबर की ईसीजी मशीन

सनफॉक्स कंपनी के संस्थापक रजन जैन ने बताया कि उनकी कंपनी ने माचिस की डिब्बी के बराबर की ईसीजी मशीन बनाई है। इसकी मदद से कोई भी अपने स्मार्टफोन से स्पंदन ईसीजी एप से अपनी ईसीजी ले सकता है।

अब तक कंपनी एक हजार से अधिक ईसीजी डिवाइस बेच चुकी है। खास बात यह है कि डिवाइस यह भी बता देती है कि ईसीजी सामान्य है या नहीं। इस रिपोर्ट का प्रिंट लेकर परामर्श के लिए डॉक्टर को भेज सकते हैं। हृदय रोगी घर बैठे इस डिवाइस से कार्डियक स्क्रीनिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें