तीन साल के लिए बंगलुरू एफसी से हुआ है करार
बागेश्वर। होनहार फुटबाॅल खिलाड़ी रोहित का हाल में बंगलुरू एफसी के साथ तीन साल का करार हुआ है। वह 2020 में इंडियन सुपर लीग क्लब हैदराबाद के साथ तीन साल के लिए जुड़े थे।
जून में बागेश्वर आए थे रोहित
अपना बचपन बागेश्वर की गलियों में गुजारने वाले रोहित का बागेश्वर का बेहद लगाव है। जब भी मौका मिला, रोहित बागेश्वर आते रहते हैं। बागेश्वर के युवा खिलाड़ियों को उनका सानिध्य मिलता रहता है। रोहित बीते जून में बागेश्वर आए थे। कोच नीरज पांडेय की फुटबाॅल एकेडमी की सेवन ए साइड फुटबाॅल प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों को रोहित का मार्गदर्शन मिला था। रोहित का परिवार जिला मुख्यालय में रहता है।