फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दिल्ली जाने वाली बसों के ठहराव वाले ढाबे व रेस्टोरेंट से रोडवेज लेगा शुल्क

Thu, 25 Aug 2022 12:36 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आदेश के अनुसार रुड़की डिपो, ग्रामीण डिपो, पर्वतीय और श्रीनगर डिपो से दिल्ली जाने वाली बसों के ठहराव के लिए खतौली मुजफ्फनगर स्थित स्वामी क्वालिटी कैफे को तीन माह के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों के ठहराव के लिए ढाबों व रेस्टोरेंट को उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से अधिकृत किया है। निगम की ओर से प्रति बस के ठहराव पर ढाबा या रेस्टोरेंट संचालकों से 355 रुपये शुल्क लिया जाएगा। निगम महाप्रबंधक(संचालन) दीपक जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


Uttarakhand: पीसीएस परीक्षा में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण देने के सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

आदेश के अनुसार रुड़की डिपो, ग्रामीण डिपो, पर्वतीय और श्रीनगर डिपो से दिल्ली जाने वाली बसों के ठहराव के लिए खतौली मुजफ्फनगर स्थित स्वामी क्वालिटी कैफे को तीन माह के लिए अधिकृत किया गया है। रेस्टोरेंट संचालक की ओर से यात्रियों को गुणवत्ता युक्त खाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संचालक की ओर से प्रति ट्रिप पर प्रत्येक बस का 355 रुपये शुल्क का भुगतान कंडक्टर को किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet Decision: आपदा में नुकसान की बढ़ेगी मुआवजा राशि, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

निगम ने ड्राईवर व कंडक्टर को अनिवार्य रूप से बस को अधिकृत रेस्टोरेंट पर रोकने के निर्देश दिए गये हैं। यदि बस को अन्य ढाबों पर रोका गया तो ड्राइवर व कंडक्टर को एक हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। रेस्टोरेंट संचालक की ओर से रजिस्टर में बस के आने और जाने का समय अंकित किया जाएगा। सहायक महाप्रबंधक जांच दल के साथ समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। इसमें अधिकृत रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता और दरों को भी देखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें