फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की मारामारी नहीं मैक्स में बैठकर जाइए 'दून टू श्रीनगर'

Thu, 16 Jun 2016 03:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम ने देहरादून से श्रीनगर के लिए सीधी मैक्स सेवा शुरू की है। मैक्स वाहन से आठ सवारी बिना कहीं रुके श्रीनगर जा सकेंगे। बीच रास्ते से फुटकर सवारियों को इस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। आज से यात्री पर्वतीय डिपो से इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। मैक्स का प्रति यात्री किराया 265 रुपये है।
विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम में लंबे समय से अनुबंध पर मैक्स वाहन चलाने की चर्चा और मांग चल रही थी। एक जून को रामनगर से अनुबंध पर मैक्स वाहन सेवा की शुरुआत हुई। निगम ने सात वाहनों से अनुबंध किया है, जो रामनगर क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं। अब सेवा को विस्तार देते हुए परिवहन निगम ने गढ़वाल मंडल में मैक्स का संचालन शुरू किया है।

सुबह नौ बजे शुरू होगी सेवा
बृहस्पतिवार से दून से श्रीनगर जाने वाले यात्री सेवा का ले सकेंगे। मैक्स वाहन देहरादून से रोजाना सुबह नौ बजे श्रीनगर के लिए रवाना होगी, जबकि श्रीनगर से दून के लिए तीन बजे चलेगी। दून से श्रीनगर पहुंचने के लिए करीब चार घंटे का समय लगेगा। जबकि, रोडवेज बस से पांच घंटे से अधिक का समय लगता है।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने इस सेवा का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत मुख्यमंत्री ने सौ बेरोजगारों को रोजगार देने की घोषणा की है, जो सराहनीय है।

इनका है कहना
बृहस्पतिवार से दून-श्रीनगर रूट पर मैक्स वाहन सेवा को शुरू किया जा रहा है। इससे यात्री बिना रुके समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। व्यवस्था को अन्य रूटों पर भी लागू करने की बातचीत चल रही है। 
विज्ञापन

-दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन, उत्तराखंड परिवहन निगम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें