फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आर-पार की लड़ाई की तैयारी में रोडवेज कर्मचारी, बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान

Fri, 27 Jan 2023 10:43 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन के कारण आज देहरादून समेत प्रदेशभर में रोडवेज बसों का संचालन ठप रहेगा। वहीं, दिल्ली समेत दूसरे प्रदेशों में जाने वाली बसों का संचालन भी नहीं होगा।  ऋषिकेश में सुबह 5 बजे से रोडवेज की 69 बसों का संचालन ठप है। बसों का संचालन ना होने से यात्रियों, कामकाजी लोगों और कॉलेज के छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन


दरअसल, विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार को प्रबंधन से वार्ता विफल हो गई थी। इसके बाद प्रबंधन ने उन्हें बृहस्पतिवार को दोबारा वार्ता को बुलाया था। लेकिन फिर बात नहीं बनी। 

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठिठुरन, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, 29 से फिर बर्फबारी के आसार

विज्ञापन

31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

उधर, संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इस बार विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं।

इसके तहत एक दिवसीय धरने का कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें आज आईएसबीटी देहरादून परिसर में धरना प्रदर्शन होना है। इस दौरान अशोक चौधरी, दिनेश पंत, राम किशुनराम, जगदीश बहुगुणा, हरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह रावत, रवि नंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें