किस बिंदु पर क्या बनी सहमति-
1- संविदा, विशेष श्रेणी चालक, परिचालक व तकनीकी संवर्ग के कर्मचारियों के नियमितिकरण और पारिश्रमिक दरों में बढ़ोतरी: कोई नियमावली नहीं है लेकिन पारिश्रमिक दरों में सुधार को बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। मृत्यु व सेवानिवृत्त होने पर अनुग्रह राशि देने का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में लाया जाएगा। चालक-परिचालक के लिए किलोमीटर की दरों में 10 प्रतिशत पर सहमति बनी।
2- बसों का बेड़ा 2000 करने के संबंध में: आर्थिक स्थिति को देखते हुए 100 नई बसें खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। नियमित रूप से हर महीने बस खरीद की कार्ययोजना बनाकर आगामी बोर्ड बैठक में लाई जाएगी।
3- पांच बसों को रॉयल्टी पर चलाने की अवधि 31 को समाप्त हो रही है। अब अनुबंध और रॉयल्टी की तुलना के बाद ही तय किया जाएगा कि कौन सी योजना लागू की जाएगी। पर्वतीय मार्गों पर होने वाली हानि को कम करने की भी योजना बनाई जाएगी।
4- परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति देने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
5- निगम की जमीनों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के साथ ही यह भी तय हुआ कि श्रमिक संगठनों के कार्यालयों को खाली कराने से पहले उनके लिए सभी डिपो में विश्राम कक्ष, डोरमेटरी, छोटी कैंटनी का निर्माण कराया जाएगा।
6- जिन जिला मुख्यालयों में रोडवेज का डिपो नहीं है, वहां जमीन का चयन किया जा रहा है।
7- चारधाम यात्रा में शासन की मांग के अनुसार रोडवेज की बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
8- निगम की बोर्ड बैठक हर तीसरे महीने अनिवार्य रूप से होगी। हर महीने के दूसरे सप्ताह में डिपो स्तर और तीसरे सप्ताह में मुख्यालय स्तर पर बैठक आयोजित होगी।
9- डग्गामार बसों के संचालन को रोकने को परिवहन निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों की स्क्वाड बनाने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
10- कंडक्टरों के लिए प्रोन्नति में किलोमीटर की बाध्यता खत्म करने संबंधी निर्णय बोर्ड बैठक में लाया जाएगा।
11- कर्मचारियों की आवश्यकता होने पर ही आउटसोर्सिंग से लाया जाएगा।
12- महंगाई भत्ते का एरियर और एचआरए से संबंधित प्रस्ताव प्रस्ताव बोर्ड बैठक में लाया जाएगा। ऋण समितियों का शेष देयक का भुगतान मार्च तक कर दिया जाएगा।
13- परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों को कम से कम 10 लाख तक का बीमा सुविधा देने के लिए जल्द ही बीमा कंपनियों, बैंकों, डाकघर से प्रस्ताव लिया जाएगा। इसके प्रीमियम का भुगतान परिहवन निगम करेगा।