इनके चलाने के बाद जब तकनीकी विशेषज्ञों ने जांच की तो पता चला कि बसों के मड गार्ड के नीचे की वायरिंग खुल गई है। निगम अधिकारियों ने इसकी जानकारी अशोक लीलैंड कंपनी प्रबंधन को दी तो कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम देहरादून पहुंची और खामियां दूर की।
इस संबंध में परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि वैसे तो बसों में बड़ी खामी उजागर नहीं हुई है। लेकिन कुछ बसों की वायरिंग निकल गई थी। जिसे अब दुरुस्त कर दिया है। फिलहाल बसों को संचालित किया जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम बसों पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि इससे पहले टाटा की ओर से मुहैया कराई गई बसों के गियर लीवर टूट गए थे।