बैठक में यह भी सामने आया कि प्रदेश में वायु गुणवत्ता इंडेक्स के गलत आंकड़े एक वेबसाइट पर प्रस्तुत किए जा रहे हैं। मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया और अधिकारियों से कहा कि संबंधित कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा जाए।
स्टील फैक्ट्री का करें निरीक्षण
वन मंत्री ने कोटद्वार में जसोदरपुर स्टील फैक्ट्री के निरीक्षण का आदेश भी अधिकारियों को दिया। निरीक्षण में पर्यावरण विभाग, श्रम विभाग, उपजिलाधिकारी कोटद्वार और स्थानीय लोगों को शामिल करने को कहा गया। बताया गया कि उक्त फैक्ट्री में प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित मामले सामने आ रहे हैं। वन मंत्री ने इस मामले में अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। यह भी कहा कि रिपोर्ट में सुधार के उपाय भी बताए जाएं।