उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हुई बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। अलकनंदा का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। वहीं मलबा आने से केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे बंद पड़े हैं। फरासु में पुस्ता ढहने से एक आदमी अलकनंदा में बह गया है जिसकी खोज की जा रही है।
श्रीकोटगंगानाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खोज टीम जुटी हुई है। एसआई पंचम सिंह बुटोला ने बताया कि अभी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक फरासु की ओर खांखरा से आ रहे एक व्यक्ति ने सड़क बंद होने पर अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी। वह व्यक्ति अपनी बाइक का सहारा लेकर खड़ा हो गया। अचानक पुस्ता ढह गया और बाइक के साथ ही वह व्यक्ति भी नदी में बह गया।
मलबा आने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद है। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ और फरासु में खोल दिया गया है।