फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: निगमों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगी राहत, पांचवें-छठवें वेतनमान का महंगाई भत्ता बढ़ा

Fri, 31 Jan 2025 11:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पांचवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से 443 प्रतिशत के बजाय 455 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के निगमों, निकायों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ गया है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया। निगम महासंघ ने इस पर सरकार का आभार जताया है।

विज्ञापन


पांचवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से 443 प्रतिशत के बजाय 455 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं, छठवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से 239 प्रतिशत के बजाय 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सातवें वेतनमान में 50 के बजाय 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

Economic Survey: देश की प्रगति में दिखी उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य की चमक, सामने आई कामयाबी की झलक
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम महासंघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने इस आदेश पर सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा लाभ उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा जो निगम, निकायों से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इससे पहले सेवारत कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिल चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें