फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रेल बजट से उत्तराखंड को 4,769 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं को मिलेगी गति

Mon, 02 Feb 2026 09:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि 2009 से 2014 तक सिर्फ 187 करोड़ का बजट उत्तराखंड में रेलवे के काम के लिए आवंटित किया गया था। जबकि रेल बजट (2026-27) में उत्तराखंड को रिकॉर्ड (26 गुना अधिक रेल बजट) 4 हजार 769 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत कई परियोजनाओं को गति मिलेगी। प्रदेश में रेलवे की 39,491 करोड़ रुपये की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

विज्ञापन


रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने वर्चुअल प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश में इस समय रेलवे की 39,491 करोड़ की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। वैष्णव ने कहा कि 2009 से 2014 तक सिर्फ 187 करोड़ का बजट उत्तराखंड में रेलवे के काम के लिए आवंटित किया गया था। जबकि रेल बजट (2026-27) में उत्तराखंड को रिकॉर्ड (26 गुना अधिक रेल बजट) 4 हजार 769 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। वर्ष 2014 से अब तक 106 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए, कुल 54 कवच स्वीकृत किए जा चुके हैं।

रेलमंत्री ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का काम तेजी से चल रहा है। मुख्य टनल भी खुल चुकी है। ऋषिकेश से व्यासी का पहला हिस्सा अंतिम चरण में है, जिस पर जल्द संचालन शुरू हो जाएगा। अमृत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखंड में 11 स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए 147 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। उत्तराखंड में रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। 2014 से अब तक लगभग 76 किमी ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन


परेशानी: ज्योतिषी बढ़ा रहे नाम, बढ़ रहा सरकारी काम, जन्म प्रमाणपत्र में नाम बदलवाने वालों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन

हरिद्वार स्टेशन का डिजाइन बदलेगा
अमृत स्टेशन योजना के तहत हरिद्वार के रेलवे स्टेशन का डिजाइन बदलेगा। पहले इसे जिस व्यवस्था के तहत बनाना था, उसके लिए अधिक जमीन की जरूरत थी। रेलमंत्री ने बताया कि अब इसका डिजाइन लिविंग एरिया फोकस होगा, जिसमें यात्रियों के ठहरने की क्षमता बढ़ाई जाएगी। आगामी कुंभ के मद्देनजर यहां काम होगा।

उत्तराखंड को रेल बजट
वर्ष- करोड़ में
2023- 5004
2024- 5131
2025- 4641
2026- 4769
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें