फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना: 23 लाख राशनकार्ड धारकों को सस्ते रेट पर मिलेगी तूअर और उड़द दाल

Mon, 14 Sep 2020 07:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत उचित मूल्य की दुकानों पर उपलब्ध होगी दाल
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत इस बार प्रदेश के 23 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक परिवारों को अनुदान पर तूअर और उड़द दाल मिलेगी। सरकार ने दालों का मूल्य तय कर दिया हैं। उपभोक्ताओं को प्रति कार्ड पर एक-एक किलोग्राम तूअर व उड़द दाल मिलेगी।

विज्ञापन


सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश तहत प्रति माह सस्ता राशन वितरित किया जाता है। प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर दाल भी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना शुरू की है। अभी तक योजना में मसूर, मूंग और चना दाल दी गई थी। इस बार उपभोक्ताओं को तूअर और साबुत उड़द दाल मिलेगी।

विज्ञापन

उचित मूल्य की दुकानों पर तूअर दाल 82 रुपये प्रति किलो. और उड़द दाल 65 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी। जबकि बाजार में इन दालों की कीमत 95 रुपये से 105 रुपये प्रति किलो. तक है। 

सचिव खाद्य आपूर्ति सुशील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत अनुदान पर दी जाने वाली दालों के मूल्य तय कर दिए गए हैं। दालों की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। इस माह से राशन दुकानों पर कार्ड धारकों को तूअर व उड़द दाल वितरित की जाएगी। प्रत्येक राशनकार्ड पर प्रति माह दो किलो दाल दी जा रही है। इस बार एक तूअर और एक किलो उड़द दाल मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें