सोमवार शाम चार बजे तक झील का जलस्तर आरएल 744.85 मीटर पहुंच गया है जबकि इससे पहले आरएल 742.90 मीटर के करीब था। भागीरथी नदी से 240.50 क्यूमेक्स, भिलंगना नदी से 102.67 क्यूमेक्स और सहायक नदियों से 109.55 क्यूमेक्स पानी झील में आ रहा है। झील से 260 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर में वृद्धि होने से अब विद्युत उत्पादन भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।
24 जून तक टिहरी बांध से पांच मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन हो रहा था जो सोमवार को बढ़कर सात हजार यूनिट हो गया है। ऐसे में अब टीएचडीसी को उम्मीद है कि जलस्तर से विद्युत उत्पादन भी बढ़ेगा। जुलाई अंतिम सप्ताह और अगस्त माह में जब झील का जलस्तर अधिकतम आरएल 830 मीटर पहुंच जाता है तब बांध से प्रतिदिन अधिकतम करीब 25 से 30 हजार यूनिट विद्युत उत्पादन होता है।