रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
रद्द ट्रेनों के टिकटों की रकम वापसी के लिए रेलवे की ओर से कुछ रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर भी बनाए गए हैं। जबकि देहरादून रेलवे स्टेशन में पूछताछ काउंटर से ही टिकट की रकम लौटाई जा रही है। इसके अलावा रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर 139 भी जारी किया गया है।
दून से हरिद्वार की लगाई दौड़ तो जाम ने बढ़ाई मुश्किलें
रेलवे की ओर से ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेटेड व शॉर्ट ओरिजिनेटेड करने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दून के बजाय हरिद्वार से ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को पहले भारी जाम का सामना करना पड़ा। इन दिनों हरिद्वार में कांवड़ मेले के चलते भीड़ लग रही है, जो जाम का मुख्य कारण है।
दून के बजाय हरिद्वार से रवाना हुई यह ट्रेंनें
बारिश के चलते मंगलवार को चार ट्रेनों का देहरादून रेलवे स्टेशन की बजाय हरिद्वार स्टेशन से संचालन किया गया। देहरादून स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया, लगातार हो रही बारिश के चलते शताब्दी, लिंक एक्सप्रेस, उपासना और गोरखपुर एक्सप्रेस को हरिद्वार से रवाना किया गया। जबकि मसूरी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, काठगोदाम और नंदा एक्सप्रेस को दून से ही रवाना किया गया।