फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Rain: यमुना के रौद्र रूप ने डराया, विकासनगर में बाढ़ जैसे हालात, SDRF ने फंसे लोगों को निकाला

Thu, 11 Aug 2022 01:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक कई जगहों पर भारी बारिश शुरू होने से भारी नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं। मूसलाधार बारिश से  उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। वहीं विकासनगर तहसील के छरबा गांव में लगातार हो रही भारी बारिश से आज सुबह बाढ़ जैसे हालात हो गए।
विज्ञापन
विकासनगर में नदी नाले उफान पर आने से भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मसूरी में लगातार बारिश हो रही है। शहर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते मसूरी-देहरादून मार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया है। गज्जी बैंड के पास सड़क पर पेड़ गिर गए हैं। जिससे मार्ग बंद हैं।
विज्ञापन


सड़क बंद होने की सूचना पर फायर और वन कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। फायर और वन कर्मियों ने पेड़ काटकर सड़क से हटा दिया है। फिलहाल मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं, भट्टा गांव के पास पेड़ और मलबा सड़क पर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

एसडीआरएफ ने फंसे ग्रामीणों को निकाला
देहरादून जिले की विकासनगर तहसील के छरबा गांव में लगातार हो रही भारी बारिश से आज सुबह बाढ़ जैसे हालात हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने वहां फंसे लोगों को बचाया। उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। देर रात हुई बारिश से जौनसार बावर से लेकर पछवादून के मैदानी इलाकों तक जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाती नाले ने व्यापक स्तर पर तबाही मचाई

सहिया क्षेत्र के गढ़ेता में बरसाती नाले ने व्यापक स्तर पर तबाही मचाई है। उधर कालसी चकराता मार्ग पर भी कई स्थानों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। विकासनगर के बिनहार क्षेत्र में बरसाती नाले उफान पर आने से क्षेत्र का सम्पर्क कटा हुआ है। 

ये भी पढ़ें...Rishabh Pant: उत्तराखंड सरकार ने ऋषभ पंत को बनाया राज्य ब्रांड एंबेसडर, सीएम ने कहा-युवा होंगे प्रोत्साहित

ग्राम छरबा में जल भराव में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए सुबह चार बजे एसडीआर एफ की मदद लेनी पड़ी। भारी बारिश का असर यमुना नदी के किनारों पर स्थित अंबाड़ी, नवाबगढ़ डाकपत्थर भीमावला ढकरानी ढालीपुर कुंजा व कुल्हाल में दिखाई दे रहा है। यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर ग्रामीणों को भयभीत कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें