फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami: यात्रा प्रबंधन में खुद मोर्चे पर उतरे धामी, चारों धाम के कपाट खुलने पर मौजूद रहने वाले बने पहले सीएम

Mon, 05 May 2025 09:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहुंचकर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारों धाम के प्रमुख यात्रा पड़ावों तक खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। चारों धाम के कपाट खुलने के मौके पर मौजूद रहने वाले सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहुंचकर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। यमुनोत्री धाम में इससे पहले कोई भी सीएम, कपाट खुलने के दिन नहीं पहुंच पाए थे। इसी तरह सीएम धामी दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन भी दोनों धामों में मौजूद रहे।

Badrinath Dham: भगवान बदरी विशाल की मूर्ति ने दिए संकेत...देश में आएगी बड़ी खुशहाली, जानें रोचक बातें

विज्ञापन

राज्य के इतिहास में यह पहला अवसर है जब कोई सीएम चारों धामों में कपाट खुलने के दिन मौजूद रहे। सीएम धामी ने चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव ऋषिकेश में भी लगातार यात्रा तैयारियों का जायजा लेते हुए प्रबंधन अपने हाथ में लिया हुआ है। वे लगातार यात्रियों से भी बातचीत करते हुए फीडबैक ले रहे हैं। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।

मौसम को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर मौसम को देखते हुए खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम प्रतिकूल होने पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही यात्रियों को भी मौसम की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें