फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मुश्किल से 'गलेगी' पहाड़ी दाल

Mon, 02 Dec 2013 06:21 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आई आपदा के कारण फसलों को हुए भारी नुकसान के बावजूद काश्तकारों ने पहाड़ी दालें बाजार में तो उपलब्ध कराई है, लेकिन दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि मांग के सापेक्ष दाल कम पहुंची है। इस बार दालों के दामों में 25 से 30 रुपए तक बढ़ोत्तरी हुई है। लाल राजमा पिछले वर्ष 90 रुपए किलो थी, तो इस बार यह दाल 130 रुपए प्रति किलो बिक रही है।

अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है
सफेद राजमा भी 90 रुपए प्रति किलो हो गई है। पिछले वर्ष तक इसकी कीमत 70 रुपए प्रति किलो थी। काश्तकारों का कहना है कि पैदल रास्ते और सड़कें चलने लायक नहीं हो पाई हैं। जिसके कारण दालों को बाजार तक लाने में अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उर्गम घाटी के लक्ष्मण सिंह का कहना है कि क्षेत्र में करीब 50 हेक्टेयर कृषि भूमि बह गई है। अब उत्पादित दालों को बाजार में उपलब्ध कराने के लिए दोगुना भाड़ा देना पड़ रहा है।

ऐसे में दालों की कीमतों में वृद्धि हुई है। व्यापारी क्षितिज जोशी और गजेंद्र बिष्ट का कहना है कि मांग के सापेक्ष अभी तक बाजार में पहाड़ी दाल नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


ये है बाजार में दालों के दाम

दाल बाजार भाव
वर्ष 2013 वर्ष 2012 राजमा (लाल) 130 90 राजमा (सफेद) 90 70 गहत 100 85 तोर 120 95 सोयाबीन 50 35 काले भट्ट 50 30 रेंस 60 45
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें