डाटा का विश्लेषण कर एआई चलाएगा ट्रैफिक
एआई आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का फायदा ये भी होगा कि किस सड़क पर किस सीजन, किस समय, किस मौसम में कितना ट्रैफिक होता है, इसका विश्लेषण पहले से हो सकेगा। एआई ही ये भी तय कर सकेगा कि कब किन-किन चौराहों पर अलग से यातायात प्रबंधन करना होगा। पुलिस-प्रशासन को क्या इंतजामात करने होंगे। लाइव ट्रैफिक को रीड कर सकेगा और उसी हिसाब से प्रबंधन कर सकेगा।