राज्य स्तर पर जूडो, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, कराटे, बास्केटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, योगासन, तैराकी, तीरंदाजी, फेंसिंग, कुश्ती, पेंचक सिलाट, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग, बेसबॉल और लॉन टेनिस सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कुछ प्रतियोगिताएं सीधे तथा कुछ विधानसभा स्तर से चयन के आधार पर होंगी। महिला ओपन वर्ग और दिव्यांगजन महिला एवं पुरुष ओपन वर्ग के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताएं निर्धारित की गई हैं।
इस संबंध में निदेशक, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तराखंड दीप्ति सिंह ने विस्तृत कार्ययोजना जारी की है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से खेल महाकुम्भ के सफल आयोजन में सहयोग की अपेक्षा की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल महाकुम्भ का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान करना है।