मध्य प्रदेश के बांधवगढ़, कान्हा टाइगर रिजर्व में फुल डे सफारी कराई जाती है। इसी तरह राजाजी टाइगर रिजर्व में सफारी शुरू करने की योजना है। यह सफारी सूर्याेदय से सूर्यास्त तक होगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव के पास भेजा जाएगा। अगर अनुमति मिलती है और इसका शुल्क तय हो जाता है, इसके बाद जब अगला पर्यटन सीजन शुरू होगा, तो उसमें यह नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
-कोको रोसे, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व