फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Premier League: दून में 15 से दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, क्रिकेटरों के साथ हुनर दिखाएंगे खिलाड़ी

Sun, 01 Sep 2024 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Dehradun News: 22 सितंबर तक चलने वाली लीग में महिला और पुरुष टीम के कुल 16 मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
यूपीएल के बारे में जानकारी देते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दून में पहली बार उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का आयोजन किया जा रहा है। टी-20 की इस लीग में भारतीय क्रिकेटरों के साथ प्रदेशभर के खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से आयोजित होने वाली लीग का शुभारंभ 15 सितंबर से होगा।

विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया, 22 सितंबर तक चलने वाली लीग में महिला और पुरुष टीम के कुल 16 मुकाबले खेले जाएंगे।

22 सितंबर तक दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले यूपीएल में भारतीय क्रिकेटर आकाश मधवाल, राजन कुमार, कुनाल चंदेला, आदित्य तरे, आर समर्थ, एकता बिष्ट, नीलम बिष्ट और मानसी जोशी जैसे खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। यूपीएल के पहले संस्करण में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर आठ टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


Dehradun: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे RIMC, पाैधरोपण के बाद कैडेट्स को किया संबोधित
विज्ञापन


इनमें नैनीताल एसजी पाइपर्स, देहरादून वॉरियर्स, पिथौरागढ़ हरिकेन, यूएसएन इंडियंस और हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास टीम शामिल हैं। इसमें पांच टीमें पुरुषों और तीन टीमें महिलाओं की होंगी। वर्मा ने बताया, यूपीएल की पुरुष विजेता टीम को 25 लाख और उपविजेता टीम को 15 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। जबकि, महिला विजेता टीम को सात और उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें