फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Politics: बेमौसम चुनावी चकल्लस..ठंड में बढ़ाई उमस, राजनेताओं की भाषा से गरमा रहा राजनीतिक माहौल

Fri, 05 Dec 2025 01:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में चुनाव में अभी एक साल से भी ज्यादा का समय है फिर भी जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है राजनीतिक माहौल भी उतनी ही तेजी से गरम होता जा रहा है।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। वहीं, राज्य का राजनीतिक माहौल उतनी तेजी के साथ गरम हो रहा है। राजनेताओं की भाषा शैली और तमाम अंदर के किस्से व निजी बातें राज्य के राजनीतिक माहौल को बिगाड़ रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए अभी एक साल से ज्यादा का समय शेष है। बावजूद इसके चुनावी चकलस चरम पर है।

कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन की बागडोर मिलने के बाद कुछ भाजपा नेताओं ने उनकी निष्ठा पर सवाल उठाए तो हरक सिंह भी मुंह फट अंदाज में लगातार जवाब दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, की ऐसी निजी बातों का खुलासा किया जो राज्य की राजनीतिक मिजाज के अनुकूल नहीं है। कुछ भाजपा नेताओं ने भी इसी शैली में जवाब देकर मामले को और गरम कर दिया है।

लंबे समय तक भाजपा में रहे हरक सिंह के मुंह से पुराने साथियों के खिलाफ कही बातें लोगों को रास नहीं आ रही है। वहीं भाजपा नेताओं की ओर से उनके कांग्रेस में जाने बाद से निष्ठा पर सवाल उठाना भी लोगों को अखर रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKPSC:  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की स्थगित, छह से नौ दिसंबर के बीच थी होनी

हरदा के लिए बोले रावत स्कवायर

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह ने कहा जैनी प्रकरण भाजपा की साजिश थी। जिस लड़की को मैं जानता नहीं था। उसे नौकरी व अन्य तमाम लालच देकर भाजपा नेताओं ने साजिश रची थी और मेरे राजनीति कॅरिअर को बर्बाद करने की कोशिश की। इसके बावजूद मैंने भाजपा के साजिश रचने वालों को कोश्यारी के कहने पर माफ किया। हरक सिंह बोले, हरीश रावत मेरे बड़े भाई है। हम दोनों में कोई 36 का आंकड़ा नहीं है। अब यह 63 हो गया है। वर्तमान में रावत स्क्वायर हैं। हरक सिंह ने कहा, त्रिवेंद्र सिंह रावत व महेंद्र भट्ट ने मेरे खिलाफ बोला था, इसका मैंने जवाब दिया।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें