फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की सियासत: पूर्व सीएम ने कहा- धामी पांच नहीं 15 साल तक खेलेंगे मुख्यमंत्री की पारी

Sun, 27 Feb 2022 11:43 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने आवास पर आकर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही इस दौरान चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सीएम धामी और पूर्व सीएम तीरथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी पांच साल नहीं पूरे 15 साल तक मुख्यमंत्री की पारी खेलेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी। तीरथ ने यह बात उनके आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद कही। उन्होंने कहा कि हम परिवार के लोग हैं।

धामी ने कहा-चुनाव में व्यस्तता के चलते पूर्व में नहीं हो पाई थी मुलाकात

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री के पास जाना था। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। स्वाभाविक रूप से विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। तीरथ ने कहा कि 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का नतीजा आ रहा है। एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अगले 15 साल तक सत्ता पर काबिज होने वाली है।

ये भी पढ़ें...कांवड़ यात्रा: बारिश और ठंड में भी चारों ओर बम बम, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक और बाइकों से पहुंचे शिवभक्त

उन्होंने कहा कि धामी पांच साल ही नहीं अगले 15 साल तक मुख्यमंत्री की पारी खेलेंगे। उनके नेतृत्व में हम प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का उन पर हमेशा आशीर्वाद रहा है। विद्यार्थी परिषद के समय से वह उनके संपर्क में रहे हैं। चुनाव में व्यस्तता के चलते उनसे भेंट नहीं हो पाई थी। जब उन्हें पता चला कि वह देहरादून पहुंचे हैं तो उनसे शिष्टाचार भेंट करने आ गए। मुलाकात के दौरान चुनाव के संबंध में जो भी घटनाक्रम रहे, उन पर चर्चा हुई।

सीएम ने फिर कहा पार्टी फोरम पर रखें बात

चुनाव के दौरान भितरघात के लगाए जा रहे आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की शिकायतें पार्टी फोरम पर रखी जानी चाहिए। पार्टी के सभी लोगों को इस बारे में पहले ही कहा जा चुका है।

सभी को सकुशल वापस लाएंगे : धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की यूक्रेन में फंसे छात्रों व अन्य लोगों को सकुशल लाने की पूरी कोशिश है। विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क बना हुआ है। पोलैंड व आसपास के राष्ट्रों के रास्ते उन्हें लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने दो नोडल अफसर तैनात कर दिए हैं। अब तक 188 लोगों के अभिभावकों ने सरकार से संपर्क किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें