फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Politics: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दौड़ से बाहर हुए 17 दल, सात नए आवेदन आए

Tue, 04 Aug 2026 07:45 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच चुनावी तस्वीर में बड़ा बदलाव सामने आया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पंजीकृत 42 राजनीतिक दलों में से 17 दल अब चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं। वहीं, अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सात नए दलों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है, जबकि निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पार्टी को चुनाव आयोग से पंजीकरण मिल गया है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने 17 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) को चुनावी दौड़ से बाहर कर दिया है। वहीं, आगामी चुनाव के लिए सात नए दलों ने चुनाव आयोग कार्यालय में पंजीकरण के लिए आवेदन किया है।

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में 42 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल थे। इनमें से 17 दल ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले छह वर्षों में लगातार कोई चुनाव नहीं लड़ा है। चुनाव आयोग की जांच में ये दल अपने पंजीकृत पते पर भौतिक रूप से मौजूद नहीं पाए गए। कई ऐसे हैं, जिन्होंने वित्तीय रिटर्न, अंशदान रिपोर्ट या आंतरिक चुनाव समय पर नहीं कराया है।

विज्ञापन


इन दलों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से निष्क्रिय या संदिग्ध आरयूपीपी होने के नाते नोटिस भेजा था। दलों को अपना पक्ष रखने और अपने अस्तित्व के सबूत देने के लिए सुनवाई का अवसर भी दिया गया। सीईओ की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने इन्हें पंजीकृत सूची से हटा दिया है।

यानी आगामी विधानसभा चुनाव में इन दलों से कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ सकेगा। यानी 42 में से 25 दल ही अगले विस चुनाव में मैदान में उतर सकेंगे। वहीं, अगले विस चुनाव के मद्देनजर सात नए दलों के पंजीकरण आवेदन मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को प्राप्त हुए हैं, जिनमें खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी को चुनाव आयोग में पंजीकरण हो गया है। छह अन्य दलों पर कार्रवाई गतिमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दलों की उत्तराखंड के चुनाव मैदान से छुट्टी

भारत परिवार पार्टी, ज्वालापुर हरिद्वार भारतीय जनक्रांति पार्टी, मियांवाला, देहरादून
भारतीय सम्राट सुभाष सेना, लक्सर रोड, हरिद्वार
पीपुल्स पार्टी, रुड़की, हरिद्वार
 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें