फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में सियासी उठापटक: राज्यपाल से मिलेंगे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विदाई लगभग तय

Tue, 09 Mar 2021 02:00 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में सियासी उठापटक तेज हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज यानी मंगलवार को दिल्ली से वापस देहरादून पहुंच गए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को दोपहर चार बजे उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मुलाकात के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

विज्ञापन


सीएम सुबह करीब 11 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे घर के लिए निकल गए। जानकारी के अनुसार, सीएम त्रिवेंद्र शाम चार बजे राजभवन जाएंगे। चर्चाएं हैं कि सीएम इस्तीफा दे सकते हैं। 

देहरादून में आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक भी टल गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से देर रात मुलाकात की थी। करीब 50 मिनट तक चली बैठक के दौरान नड्डा से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सारे सियासी घटनाक्रम के बारे में चर्चा की थी। वहीं, उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि सीएम अच्छा काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। इस तरह से उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

 
वहीं, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी सीएम और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात के बाद सीएम के प्रति असंतोष संबंधी खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सीएम के खिलाफ कोई असंतोष नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतिगत मामले में पार्टी का संसदीय बोर्ड निर्णय लेता है। संसदीय बोर्ड के निर्णय की जानकारी हमें नहीं है।

सांसद बलूनी से दिल्ली में मिले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र
दिल्ली प्रवास के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच करीब 45 मिनट मंत्रणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें