पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण एपी अंशुमन ने प्रशिक्षण कर नया पाठ्यक्रम तैयार कराने का निर्णय लिया है, ताकि उत्तराखंड की भौगोलिक और सामाजिक स्थिति के हिसाब से पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा सके।
प्रशिक्षण के नए पाठ्यक्रम में योग और आपदा प्रबंधन पर खास जोर रहेगा, ताकि विषम परिस्थितियों में पुलिस कर्मियों को किसी तरह की दिक्कत न आए। पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण में तनाव मुक्त रहने के गुर भी बताए जाएंगे। आईजी अंशुमन ने बताया कि इस साल के अंत तक पुलिस ट्रेनिंग का नया पाठ्यक्रम तैयार कर लिया जाएगा।