फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सिपाही ने चार महीने में दूसरी बार वर्दी को किया कलंकित, विभाग भी हैरान

Wed, 05 Feb 2020 02:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • एसपी की जांच में उजागर हुई थी सिपाही प्रदीप की शराब तस्करों से सांठगांठ
  • आरोपी सिपाही प्रदीप के खिलाफ पहले से जारी है विभागीय जांच 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में विकासनगर में अवैध वसूली में फंसे सिपाही प्रदीप कुमार ने चार माह में दूसरी बार वर्दी को कलंकित किया है। पथरिया पीर के जहरीली शराब कांड में भी शराब तस्करों से सांठगांठ में भी उसका नाम आया था।

विज्ञापन


मामले में उसके खिलाफ पहले ही जांच चल रही है। सिपाही के इस व्यवहार से विभाग की हैरान है। पथरिया पीर में बीस सितंबर को जहरीली शराब के सेवन से आठ लोगों की मौत हो गई थी।

इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी और धारा चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह को निलंबित कर दिया गया था। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल को पुलिस की भूमिका की जांच सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था

इस मामले में पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा था। एसपी की जांच में शहर कोतवाल और चौकी प्रभारी को क्लीन चिट मिल गई थी, लेकिन कॉल डिटेल से सिपाही प्रदीप कुमार और मोहित शर्मा की शराब तस्करों से सांठगांठ उजागर हुई थी।

एसपी की रिपोर्ट पर दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर करने के साथ सीओ लोकजीत सिंह को विभागीय जांच सौंपी गई थी। सीओ लोकजीत सिंह का काफी समय से स्वास्थ्य खराब होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। 

इसी बीच पुलिस लाइन से सिपाही प्रदीप कुमार का तबादला विकासनगर कोतवाली हो गया। पहली कार्रवाई से भी सिपाही ने किसी तरह का सबक नहीं लिया। चेकिंग के दौरान पांच सौ रुपये की अवैध वसूली में सिपाही प्रदीप कुमार का नाम आया तो डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने पहले से चल रही जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें