फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand:  पुलिस मुख्यालय ने सात डीएसपी के किए तबादले, अंकुश मिश्रा की एसटीएफ से अब इंटेलीजेंस में तैनाती

Wed, 01 Oct 2025 12:12 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

डीएसपी अमित कुमार को चमोली से नैनीताल जिले में ट्रांसफर किया गया है। डीएसपी आशीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय से ट्रांसफर कर आईआरबी द्वितीय भेजा गया है।
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को सात पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले किए हैं। इनमें डीएसपी अंकुश मिश्रा को लंबे समय बाद एसटीएफ से ट्रांसफर किया गया है। अंकुश मिश्रा सीओ साइबर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सीओ साइबर रहते उन्होंने साइबर क्राइम के मामले में कई काम किए जिनमें उन्हें वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर भी साइबर कॉप का अवार्ड मिल चुका है। अब मिश्रा को इंटेलीजेंस में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


इसी तरह डीएसपी अमित कुमार को चमोली से नैनीताल जिले में ट्रांसफर किया गया है। डीएसपी आशीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय से ट्रांसफर कर आईआरबी द्वितीय भेजा गया है। डीएसपी संदीप नेगी को देहरादून जिले से ट्रांसफर कर पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। परवेज अली को आईआरबी प्रथम से ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब एसटीएफ में तैनात किया गया है।

UKSSSC: अमर उजाला की खबर का असर; अब सभी केंद्रों पर लगेंगे 5-जी जैमर, तीन बार होंगे चेक, कंपनी देगी प्रमाणपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ साइबर की जिम्मेदारी अब डीएसपी परवेज को मिल सकती है। डीएसपी त्रिवेंद्र सिंह राणा को पौड़ी से चमोली में ट्रांसफर किया गया है। उधर, आईआरबी द्वितीय से डीएसपी पूर्णिमा गर्ग को अब देहरादून जिले में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें