फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पुलिस मुख्यालय ने तीन दिन में बदला आदेश, अनुकंपा नहीं अब इस साल से होंगे वार्षिक ट्रांसफर

Thu, 27 Jun 2024 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पिछले दिनों इंटेलीजेंस में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुकंपा के आधार पर ट्रांसफर किए गए थे। इसके अगले ही दिन फिर से रेगुलर ट्रांसफर एक्सप्रेस को दौड़ा दिया गया।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस विभाग में भी अब इस साल वार्षिक ट्रांसफर एक्सप्रेस दौड़ेगी। पुलिस मुख्यालय ने अपने तीन पुराने आदेश को संशोधित करते हुए नया आदेश जारी किया है। अब अनुकंपा के आधार पर नहीं बल्कि 31 जुलाई तक रेगुलर वार्षिक ट्रांसफर किए जाएंगे। इनमें सैकड़ों अराजपत्रित अधिकारी और कर्मचारी पहाड़ चढ़ेंगे। जबकि बहुत से लोगों को पहाड़ से मैदान में उतरने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


दरअसल, मार्च में आचार संहिता लगने के बाद सभी विभागों में ट्रांसफर बंद थे। छह जून को आचार संहिता हटने के बाद ट्रांसफर को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। इसी बीच पुलिस मुख्यालय ने 22 जून को आदेश निकाला कि पुलिस विभाग में इस वर्ष रेगुलर नहीं बल्कि अनुकंपा के आधार पर ही ट्रांसफर किए जाएंगे।

इससे इधर-उधर अपनी मर्जी से जमे पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली थी। मगर, अब मुख्यालय ने इस आदेश में संशोधन कर दिया है। आईजी कार्मिक अनंत शंकर ताकवाले की ओर से नया आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि गहन विचार-विमर्श के बाद इस आदेश को जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: सरकार ने 9400 पीआरडी जवानों को दी बड़ी सौगात, मानदेय इतने रुपये बढ़ाया

विज्ञापन

अब आगामी 31 जुलाई तक पुलिस विभाग में भी ट्रांसफर सत्र के अंतर्गत अराजपत्रित अधिकारी व कर्मचारियों के वार्षिक ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे बहुत से अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच फिर से सुगबुगाहट शुरू हो गई है। तमाम तरह से ट्रांसफर को जैसे-तैसे टालने की जुगत में कार्मिक जुट गए हैं।

बता दें कि पिछले दिनों इंटेलीजेंस में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुकंपा के आधार पर ट्रांसफर किए गए थे। इसके अगले ही दिन फिर से रेगुलर ट्रांसफर एक्सप्रेस को दौड़ा दिया गया। एक साथ 39 निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया। इनमें बहुत से कुमाऊं से गढ़वाल, पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़ चढ़ाए गए। अब इसी तरह सिविल पुलिस में भी जल्द ही ट्रांसफर लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें