फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने झटके दो पदक

Wed, 27 Dec 2017 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
manish rawat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
66 वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन उत्तराखंड की झोली में दो पदक आ गए। 21किमी वॉक में ओलंपियन मनीष रावत ने गोल्ड जीता। वहीं 1500 मीटर में हरीश कोरंगा को रजत पदक मिला।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 26 राज्यों व सात केंद्रीय बलों के कुल 1119 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन सचिव व अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि 275 महिला खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल हैं। 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्द्धाओं में अपना दम दिखाएंगे। उत्तराखंड के 41 पुरुष और 42 महिला खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। 

रिले रेस के फाइनल में पहुंचा उत्तराखंड
पहले दिन आयोजित हुई चार गुणा सौ रिले में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं, 1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग हीट में राज्य के हरीश कोरंगा को दूसरा स्थान मिला। दस हजार मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मुकेश रावत छठे स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में केरल के अबिन बी पहले, बीएसएफ के हरमित पाल सिंह दूसरे व पंजाब के रविंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में केरल की जैनीमोल जॉय को पहला, शिल्पा को दूसरा व सीआरपीएफ की विनीजा विजय को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


हैमर थ्रो महिला वर्ग में बीएसएफ की निधि ने पहला, पंजाब की सरबजीत कौर ने दूसरा व सीआईएसएफ की मीनाक्षी ने तीसरा, 1500 मी दौड़ महिला वर्ग में सीआरपीएफ की एस थापटन ने पहला, बीएसएफ की शिवा ने दूसरा और महाराष्ट्री की श्रीदेवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। दस हजार मी दौड़ पुरुष वर्ग में पंजाब के माखन सिंह पहले, बीएसएफ के गोभाराम दूसरे और राजस्थान के राकेश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें