फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नौकरी की राह देख रहे युवा हो जाएं तैयार, प्रदेश में जल्द होगी 2000 पुलिस कर्मियों की भर्ती

Fri, 17 Feb 2023 08:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में पुलिस बल कम है। 28000 पुलिस कर्मियों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से वर्तमान में केवल 24000 पुलिसकर्मी ही तैनात हैं। 4000 पद अभी खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश को दो हजार नए पुलिसकर्मी मिल जाएंगे। कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जल्द देहरादून की तर्ज पर हल्द्वानी में भी ई-चालान प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे डीजीपी से बातचीत के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा और तराई के इलाकों में कम पुलिसकर्मियों की तैनाती को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस बल कम है। कहा कि प्रदेश में 28000 पुलिस कर्मियों के पद स्वीकृत हैं।

Bajpur News: कुत्ता बना घर में कलेश की वजह, पति से झगड़े के बाद फंदे से लटकर पत्नी ने मौत को लगा लिया गले
विज्ञापन


इनमें से वर्तमान में केवल 24000 पुलिसकर्मी ही तैनात हैं। 4000 पद अभी खाली चल रहे हैं। कहा कि इसकी पूर्ति के लिए बहुत जल्द 2000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इनमें अफसरों से लेकर सिपाहियों तक के पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन

वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को कम पुलिस बल के साथ सुचारू रखने के लिए बहुत जल्द ई-चालान की व्यवस्था हल्द्वानी में शुरू की जाएगी। इससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक तो मिलेगा ही साथ ही नियम तोड़ने पर जब लोगों के पास ऑनलाइन चालान पहुंचेगा तो वे अगली बार से नियमों का पालन जरूर करेंगे।

डीएनए की जांच की संख्या में बढ़ोतरी
डीजीपी ने कहा कि फोरेंसिक जांच के लिए प्रदेश के हर जिले में बेहतर व्यवस्था की गई है। वहीं महिला संबंधी मामले हों या अन्य किसी तरह का अपराध, पुलिस डीएनए जांच की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है। अंकिता हत्याकांड के बाद डीएनए की जांच संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें